ICMR ने स्वदेशी टीबी किट को दी हरी झंडी, जांच होगी आसान
देश में टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) की जल्दी और सटीक पहचान को आसान बनाने के लिए विकसित स्वदेशी किट को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मान्यता दे दी है। तेलंगाना की कंपनी हुवेल लाइफसाइंसेज़ ने 'क्वांटिप्लस एमटीबी फास्ट डिटेक्शन किट' बनाई है। इसकी खासियत ये है कि यह एक साथ 96 नमूनों की जांच कम समय में कर सकती है।