IDBI बैंक की कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल को बिक्री के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने 3-दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इस सौदे को रद्द करे। उनका कहना है कि बैंक का नियंत्रण विदेशी कंपनी को सौंपने से उसका सार्वजनिक क्षेत्र वाला स्वरूप खत्म हो सकता है। बैंक में 19,000+ कर्मचारी हैं।