IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार जल्द मंगा सकती है बिड्स, 9% तक चढ़े शेयर
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार जल्द सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, बिडिंग प्रक्रिया को फाइनलाइज़ करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह 31-अक्टूबर को मीटिंग कर सकता है। इस खबर के बीच बैंक का शेयर मंगलवार को 9% चढ़कर ₹104.15 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा।