सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी उमर का पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) स्थित घर ध्वस्त होता दिख रहा है। अधिकारियों के अनुसार, घर को आईईडी से उड़ाया गया है। गौरतलब है, जांच में कार से मिले शव के टुकड़े का डीएनए उमर की मां से मैच हुआ जिससे पुष्टि हुई कि ब्लास्ट उसी ने किया था।