IFS अधिकारी ने दिल्ली में बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में विदेश मंत्रालय के आवासीय परिसर में एक आईएफएस अधिकारी ने अपनी बिल्डिंग से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली है। मंत्रालय ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।