18 नवंबर को प्री-ओपन विंडो में IIFL फाइनेंस के 5.61 करोड़ शेयरों की ₹3,413 करोड़ की ब्लॉक डील हुई। मनीकंट्रोल के अनुसार, इस सौदे में फेयरफैक्स की इकाई 'FIH मॉरीशस' के सेलर होने की सबसे अधिक संभावना है। वहीं, इस डील के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में 7% उछला और ₹682.40 के हाई तक गया।