IIT इंदौर ने सड़क सुरक्षा सुधारने और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विकसित किया AI-आधारित सिस्टम
IIT इंदौर ने सड़क सुरक्षा सुधारने और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नई AI तकनीक 'सेल्युलर व्हीकल-टू-एवरीथिंग' विकसित की है। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय के अनुसार, यह तकनीक वाहनों को एक-दूसरे को मैसेज भेजने में सक्षम बनाएगी जिससे ड्राइवरों को खराब सड़क या दुर्घटना का तुरंत अलर्ट मिलेगा। यह सिस्टम 4G/5G नेटवर्क पर काम करता है।