inshorts

IIT कानपुर के एक और छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंज़िल से कूदकर दे दी जान

कानपुर IIT के एक छात्र ने कॉलेज की 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। राजस्थान का रहने वाला छात्र पत्नी-बेटी संग आईआईटी परिसर में रहता था। परिजन के अनुसार, छात्र को लंबे समय से एंग्जाइटी की समस्या थी और उनकी काउंसलिंग चल रही थी। 23 दिन के अंदर संस्थान के छात्र की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।