आईआईटी कानपुर में बीटेक फाइनल इयर के धीरज सैनी नामक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। छात्र 2 दिन से बाहर नहीं निकला था व तीसरे दिन बदबू आने पर साथी छात्रों ने मैनेजमेंट को इस बारे में बताया। बकौल रिपोर्ट्स, बीते 22 महीने में संस्थान में यह 7वीं आत्महत्या है।