IIT कानपुर ने लॉन्च किया 45 दिन का क्रैश कोर्स, फ्री में कर सकेंगे JEE मेंस की तैयारी
आईआईटी कानपुर ने शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर जेईई मेंस-2025 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक 45 दिनों का क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। यह पहल बिल्कुल मुफ्त है। कोर्स में 3 घंटे का लाइव ऑनलाइन सत्र शामिल है जो दोपहर 3:00-शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इसमें आईआईटी के विशेषज्ञ और अनुभवी छात्र भी बच्चों की मदद करेंगे।