IIT खड़गपुर भारत का पहला ऐसा IIT बन गया है जो कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र से नैशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स शुरू करेगा। संस्थान 6 स्पेशलाइज़ेशन में MD की 12 सीटें उपलब्ध कराएगा जिनमें जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, फिज़ियोलॉजी, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री शामिल हैं। दाखिले NEET-PG-2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के ज़रिए किए जाएंगे।