IIT गुवाहाटी ने भारतीय सीमा की निगरानी के लिए बनाया AI रोबोट
आईआईटी गुवाहाटी में स्थापित स्टार्टअप स्पेशियो रोबोटिक प्रयोगशाला ने भारतीय सीमा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रोबोट विकसित किए हैं। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) से इस एआई रोबोट को मान्यता मिल चुकी है और संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित तैनाती के लिए भारतीय सेना द्वारा इनका क्षेत्रीय परीक्षण किया जा रहा है।