आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने कपड़े धोने का ऐसा डिटर्जेंट बनाया है जो मच्छरों को दूर भगाता है। टेक्सटाइल-फाइबर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर जावेद नबीबख्श शेख ने बताया कि लैब टेस्ट में इस डिटर्जेंट से धुले कपड़ों पर मच्छरों के बैठने की संख्या में भारी कमी पाई गई। बकौल प्रोफेसर, डिटर्जेंट मच्छरों के स्मेल-टेस्ट दोनों सेंसर पर काम करता है।