IIT बॉम्बे चला रहा दो स्कॉलरशिप स्कीम, छात्रों को ₹40000 तक मिल सकती है आर्थिक सहायता
आईआईटी बॉम्बे छात्रों के लिए दो स्कॉलरशिप स्कीम चला रहा है जिसमें पहली मेरिट-कम-मींस है। इसमें छात्रों की ट्यूशन फीस माफ होती है व छात्र के परिवार की आय ₹1 लाख/वर्ष से कम होने पर ₹40,000/वर्ष की सहायता राशि दी जाती है। दूसरी स्कॉलरशिप एसटी/एससी छात्रों के लिए है जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल रेंट व मेस चार्ज माफ होता है।