IIT बॉम्बे में परीक्षा में चैटजीपीटी से नकल करते पकड़े जाने पर छात्र की आत्महत्या के बाद लगभग 400 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि 7 महीनों के अंदर आईआईटी कैंपस में आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले इसी वर्ष एक छात्र ने फरवरी और दूसरे छात्र ने जुलाई में आत्महत्या की थी।