देशभर के IIT संस्थान 2027 से रोबोटिक्स, फिजिकल AI और स्पेस टेक्नोलॉजी में 6,000 नई सीटें शुरू करेंगे। इनमें 5,000 सीटें रोबोटिक्स व फिजिकल AI और 1,000 सीटें स्पेस इंजीनियरिंग के लिए होंगी। B.Tech, मास्टर और PhD कोर्स उपलब्ध होंगे। भूपत एंड ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन के सहयोग से 100 से अधिक विशेष फैकल्टी नियुक्त होंगे।