आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर के इलाज के लिए दवा देने की नई प्रणाली विकसित की है व उसका पेटेंट कराया है। अधिकारियों के अनुसार, शोधकर्ताओं ने इसे डिज़ाइन करने के लिए ‘नैनोमटेरियल’ का इस्तेमाल किया जो कैंसर-रोधी दवाओं को कैंसरग्रस्त कोशिकाओं तक पहुंचाता है। यह पारंपरिक इलाज के तरीकों के मुकाबले सुरक्षित व अधिक प्रभावशाली विकल्प है।