IIT रूड़की ने चिकनगुनिया की दवा खोजने का किया दावा, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल

आईआईटी रुड़की ने चिकनगुनिया के वायरस को रोकने वाली दवा की खोज की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एचआईवी की दवा एफाविरेंज़ से चिकनगुनिया के वायरस को रेप्लीकेट करने से रोका जा सकता है। लैब टेस्ट में इस दवा से चूहे में वायरस का लेवल तेज़ी से कम हो गया। वहीं, जल्द ही इसका इंसानों पर ट्रायल किया जाएगा।