दीक्षांत समारोह में छात्रों संग उनके स्टाइल में पोज़ देकर 'पूकी प्रोफेसर' नाम से वायरल हुए आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव आहूजा का सीवी सामने आया है। आईआईटी रुड़की से पीएचडी (1991) कर वह पोस्ट-डॉक्टरल फेलो के लिए उप्साला यूनिवर्सिटी (स्वीडन) गए थे। 1,200 रिसर्च पेपर लिखने और 52,147+ साइटेशन देने वाले आहूजा के नाम 'स्पिनट्रॉनिक्स' पेटेंट भी है।