IIT हैदराबाद के 21 वर्षीय छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का जॉब ऑफर
आईआईटी हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (अंतिम वर्ष) के छात्र को नीदरलैंड स्थित ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर से ₹2.5 करोड़ का पैकेज मिला है जो 2008 में संस्थान की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। यह ऑफर 21-वर्षीय एडवर्ड नाथन वर्गीज़ को मिला है जिन्होंने 2 माह की इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर में बदला है।