IMD का अनुमान- हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में इस सप्ताह हल्की बारिश/बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार, राज्य में 10, 11, 12 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। बकौल आईएमडी, कई इलाकों में 13, 14, 15, 16 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।