IMD ने जारी किया इथियोपिया में ज्वालामुखी से निकले राख के गुबार को लेकर अपडेट
आईएमडी ने बताया है कि इथियोपिया में इतिहास में पहली बार हेली गूबी ज्वालामुखी फटने के बाद इसके राख का गुबार भारतीय क्षेत्र से बुधवार तक चला जाएगा। आईएमडी ने बताया, "ये मुख्य रूप से राख के कण हैं जो 8-15 किलोमीटर की ऊंचाई पर चल रहे हैं...सतह पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है...एक्सपोज़र की कोई चिंता नहीं है।"