IMD ने दी चेतावनी, इस बार फरवरी से ही पड़ने लगेगी गर्मी, बारिश भी होगी कम

आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि इस बार फरवरी से गर्मी पड़ने लगेगी। डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, "पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा।" इस बार जनवरी 1901 के बाद तीसरा सबसे गर्म जनवरी रहा है।