आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि के पूर्वानुमान को 0.7% बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह वृद्धि 'वर्ष की तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन और चौथी तिमाही में मज़बूत गति' को दर्शाती है। इससे पहले आईएमएफ ने भारत को 'विश्व का प्रमुख विकास इंजन' बताया था।