आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 142(1) के तहत एक टैक्सपेयर को नोटिस भेजकर उससे गेंहू, चावल, दाल, ब्यूटी प्रोडक्ट, बालों की कटिंग, बिजली का बिल और रिश्तेदारों को दिए गए उपहारों समेत कई अन्य खर्चों का ब्योरा मांगा है। आयकर अधिकारी ऐसी जानकारी तभी मांगते हैं जब घोषित आय टैक्सपेयर के जीवनस्तर से मेल नहीं खाती है।