IND vs ENG: पांचवें टेस्ट की पिच रिपोर्ट, धर्मशाला के मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच धर्मशाला में शुरू होना है। इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों के साथ स्पिनरों को फायदा मिलता नजर आ सकता है। धर्मशाला में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है और गुरुवार को यहां बारिश का अनुमान भी है। बादल भी छाए रहेंगे। खराब रोशनी भी परेशान करेगी।