inshorts

Infosys और NTT Docomo ने मिलाया हाथ, जापान में बनाएंगे खास मेटावर्स

इन्फोसिस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्फोसिस सिंगापुर, जापान की NTT Docomo के जॉइंट वेंचर 'एनटीटी डोकोमो प्लेस्टोर' में 10.1% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए करीब ₹93 करोड़ का निवेश होगा। इस साझेदारी का उद्देश्य जापान में एक नया वर्चुअल इकोनॉमिक इकोसिस्टम तैयार करना है जिसमें रियल बिज़नेस और रियल वर्ल्ड कॉमर्स को मेटावर्स से जोड़ा जाएगा।