Infosys में जून तिमाही में 1,908 कर्मचारी हुए कम, लगातार छठी तिमाही में घटी संख्या
इन्फोसिस ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में 1,908 कर्मचारी कम हुए हैं और फिलहाल कंपनी में 3,15,332 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंंपनी में वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में 3,17,240 जबकि जून 2023 के अंत तक 3,36,294 कर्मचारी थे। यह लगातार छठी तिमाही है जब कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।