भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सह्याद्री ने 15 नवंबर को कनाडा के नौसैनिक पोत HMCS रेजिना के साथ द्विपक्षीय अभ्यास किया। इसका उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना था। वहीं, गुजरात के जामनगर एयरबेस पर 17 से 19 नवंबर तक 26 देशों की भागीदारी वाला 'सहायता सेतु 2026' आपदा राहत अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।