Inshorts के को-फाउंडर अज़हर इकबाल ने कोडिंग का अनुभव न रखने वालों के लिए लॉन्च किया फेनाडो AI
'इनशॉर्ट्स' के सह-संस्थापक अज़हर इकबाल ने कोडिंग का अनुभव न रखने वालों के लिए फेनाडो AI नामक प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है जहां वे मिनटों में ऐप्स और वेबसाइट्स बना सकते हैं। उन्होंने 'इनशॉर्ट्स' के पूर्व टेक हेड मनीष सिंह बिष्ट संग मिलकर इसे लॉन्च किया है। बिष्ट ने कहा, "फेनाडो समय बचाता है....और टेक टैलेंट ढूंढने की समस्या नहीं रहती।"