इस सरकारी बैंक ने 444 दिन की FD पर बढ़ाया ब्याज, जानें ₹10 लाख जमा करने पर कितनी होगी कमाई
इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने 444 दिन की स्पेशल FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब सामान्य ग्राहकों को 6.75%, सीनियर सिटीज़न को 7.25% जबकि सुपर सीनियर सिटीज़न को 7.50% तक का शानदार रिटर्न मिलेगा और नई दरें 10 नवंबर से लागू हैं। ₹10 लाख का निवेश करने पर सामान्य ग्राहक को ₹92,671 ब्याज मिलेगा।