बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन, IOCL में निकली 409 अप्रेंटिस की भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ईस्टर्न रीजन में टेक्नीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 409 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं-ITI, 12वीं, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट से होगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।