एप्पल अपने आईफोन, आईपैड और मैक डिवाइसेस के इंटरफेस को पूरी तरह से बदलने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आइकन, मेन्यू, ऐप्स, विंडो और सिस्टम बटन के स्टाइल को अपडेट करेगी जिससे ऑपरेटिंग सिस्टम का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। बकौल रिपोर्ट, यह बदलाव यूज़र्स के लिए नेविगेशन को आसान बनाएगा।