आईफोन 16 खरीदने के लिए अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे उज्ज्वल शाह ने बताया कि वह आईफोन खरीदने के लिए 21 घंटों तक एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहे। उन्होंने कहा, "मैं लाइन में पहला व्यक्ति हूं जो आईफोन खरीदूंगा। आईफोन 16 में काफी नए फीचर्स मिल रहे हैं और उसको चलाने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।"