आईफोन 16e के कई फीचर्स आईफोन 16 के बराबर हैं लेकिन दोनों में अंतर भी है। आईफोन 16 में डायनामिक आईलैंड है जबकि 16e के डिस्प्ले में नॉच दिया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी कम है। आईफोन 16 का 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आईफोन 16e में नहीं है। आईफोन 16e में ऑप्टिकल जूम के 2 ऑप्शन हैं।