NDTV प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro मॉडल के लिए एप्पल 'अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी' का परीक्षण कर रही है। यह तकनीक डिस्प्ले पैनल में एक विशेष स्प्लिस्ड माइक्रो-ट्रांसपेरेंट ग्लास विंडो का उपयोग करती है जो IR सेंसर से आने वाली इन्फ्रारेड लाइट को डिस्प्ले के बाकी हिस्सा में बदलाव किए बिना सीधे स्क्रीन से गुज़रने देता है।