IPL 2009 FEMA मामले में राहत मिलने के बाद ग्रीस में पार्टी और डांस करते दिखे ललित मोदी
ललित मोदी ने X पर ग्रीस में पार्टी और डांस करते हुए अपने वीडियोज़ शेयर किए हैं। गौरतलब है कि ये वीडियोज़ SAFEMA अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा IPL 2009 के FEMA मामले में उनपर लगी ED की मुख्य फाइंडिंग्स/पेनल्टी रद्द करने के बाद साझा किए गए हैं। उन्होंने लिखा, "समय हमेशा मेरा साथ देता है। आइए ज़िंदगी का जश्न मनाएं।"