IPL 2009 FEMA मामले में ललित मोदी और BCCI के खिलाफ ED की ज़्यादातर पेनल्टी की गईं रद्द
SAFEMA अपीलीय ट्रिब्यूनल ने IPL 2009 के FEMA मामले में ललित मोदी के खिलाफ ED की मुख्य फाइंडिंग्स/पेनल्टी रद्द की और BCCI को बड़ी राहत दी। हालांकि, तय सीमा से अधिक रकम विदेश भेजने पर BCCI पर ₹4-करोड़ का जुर्माना बरकरार रखा गया जबकि टिकट बिक्री की रकम समय पर वापस न लाने पर जुर्माना घटाकर ₹1 करोड़ किया गया।