कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार रात केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल-2025 के पहले मैच के दौरान बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैरों को छूने और उन्हें गले लगाने वाले फैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दरअसल, फैन मैच में सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच पर पहुंच गया था जिसे बाद में सुरक्षाकर्मियों ने मैदान से बाहर निकाला।