कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार रात केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल-2025 के पहले मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच पर पहुंच गया। वह विराट कोहली के पैरों में गिर गया और उनके गले लग गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाला। आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराकर पहला मैच जीता।