रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई आईपीएल 2025 के 18वें सीज़न के लिए सभी 13 स्टेडियमों में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, जिस भी स्टेडियम में पहली बार मैच खेला जाएगा वहां ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। गौरतलब है, 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला मैच खेला जाएगा।