लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2025 के फर्स्ट हाफ से बाहर हो गए हैं। मयंक पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद चोटिल हो गए थे। एलएसजी ने मयंक को मेगा ऑक्शन से पहले ₹11 करोड़ में रिटेन किया था।