टोरेंट ग्रुप ने बीसीसीआई की मंज़ूरी के बाद सीवीसी कैपिटल से आईपीएल फ्रेंचाइज़ी गुजरात टाइटंस का अधिग्रहण कर लिया है। 'क्रिकबज़' के अनुसार, टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में ₹5,035 करोड़ में 67% हिस्सेदारी खरीदी है। 2022 में आईपीएल में एंट्री के बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या की अगुआई में पहले ही सीज़न में खिताब पर कब्ज़ा जमाया था।