आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को अपनी टीम की नई जर्सी लॉन्च की। आरआर ने अपने X हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें जर्सी की मेकिंग से लेकर राजस्थान के प्राकृतिक नज़ारे दिखाए गए हैं। इसके अलावा वीडियो के कैप्शन में लिखा, "राजस्थान के लिए, राजस्थान में डिज़ाइन किया गया। 2025 का गुलाबी रंग🔥💗।"