inshorts

IPL 2025 से पहले रोहित शर्मा परिवार संग पहुंचे मालदीव, तस्वीरें आईं सामने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 से पहले अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी रितिका सजदेह, बेटी और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है, 23 मार्च को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होगा।