IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए 7 पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने अनकैप्ड कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें ईशांत शर्मा, नितीश राणा, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, संदीप वारियर, मयंक मार्कंडे और मनदीप सिंह शामिल हैं। BCCI नियम के मुताबिक, 5 साल से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने और केंद्रीय अनुबंध न होने पर खिलाड़ी अनकैप्ड माने जाते हैं।