inshorts

IPL 2027 की नीलामी के लिए हर देश से कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज़्यादा 53 खिलाड़ी हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (40), वेस्टइंडीज़ (36), न्यूज़ीलैंड (25), अफगानिस्तान (23), श्रीलंका (21), इंग्लैंड (16) और बांग्लादेश (12) का स्थान है।