IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी का आयोजन होना है और इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी सूची में 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। IPL 2027 की अंतिम नीलामी सूची 4 दिसंबर को जारी की जाएगी।