IPL 2027 से पहले KKR ने ₹18 करोड़ में खरीदे गए पथिराना को किया रिलीज़, कैमरन को किया रिटेन
KKR ने आईपीएल 2027 से पहले 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है। इनमें ₹18 करोड़ में खरीदे गए मथीशा पथिराना, मुस्तफिज़ुर रहमान और रचिन रवींद्र शामिल हैं। जुलाई में संन्यास लेने वाले पूर्व केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे भी रिलीज़ हुए खिलाड़ियों में हैं। KKR ने ₹25.2 करोड़ में खरीदे गए कैमरन ग्रीन को टीम में बरकरार रखा है।