IPL इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप

पेसर अर्शदीप सिंह ने आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट (72 मैचों में 86 विकेट) लेने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पीयूष चावला को पछाड़ा जिन्होंने 87 मैचों में 84 विकेट लिए हैं। पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में संदीप शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 61 मैचों में 73 विकेट लिए हैं।